फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   3.98 crores approved for approach roads of Highway-3 in Manali

Kullu News: <bha>--</bha>-विकास की बात

Sat, 06 Sep 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 06 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
3.98 crores approved for approach roads of Highway-3 in Manali
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने जारी की राशि
विज्ञापन

जल्द बहाल से वाहनों की आवाजाही को मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू-मनाली में आई बाढ़ से हाईवे तीन को जोड़ने वाले पुलों और अप्रोच सड़कों की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार ने 3.98 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
अब हाईवे के साथ जुड़ीं इन अप्रोच सड़कों की जल्द बहाली से वाहनों की आवाजाही को गति मिलेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 17 मील पुल के अप्रोच सड़क की मरम्मत के लिए 56.93 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके अलावा बाहनू पुल की मरम्मत के लिए 38.42 लाख, अलेऊ क्षेत्र की सड़क की मरम्मत को 2.10 करोड़ रुपये, पतलीकूहल-नगर मार्ग की सुरक्षा दीवार के लिए 15.62 लाख की राशि जारी हुई है। नग्गर पुल के अप्रोच सड़क के लिए 76.85 लाख खर्च किए जाएंगे। कपूर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के प्रयासों से केंद्र सरकार ने मनाली विधानसभा क्षेत्र को यह राहत राशि जारी की है। इस राशि से हाईवे तीन के साथ जुड़े अप्रोच रोड को बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह राहत पैकेज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को पुनः स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed