फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   356 bus routes in Kullu to be affected by the strike.

Kullu News: हड़ताल से कुल्लू में 356 बस रूट होंगे प्रभावित

Tue, 23 Jun 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
356 bus routes in Kullu to be affected by the strike.
कुल्लू। जिले में एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी। बुधवार मध्यरात्रि 12 बजे से जिले के 356 बस रूट प्रभावित होंगे। परिचालक महासंघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की अभी तक एक भी मांग नहीं मानी गई है। इसके चलते चालक-परिचालक संघ हड़ताल के फैसले पर बरकरार है।
विज्ञापन

अभी बुधवार का दिन भी सरकार के पास है। अगर इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो बुधवार देर रात 12 बजे से बसों के पहिए थम जाएंगे। इसके चलते जिले में एचआरटीसी के 555 कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसमें 220 परिचालक, 233 चालक, 72 तकनीकी कर्मचारी और 30 कार्यालय कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा। एक तरफ जहां आम जनता को आने जाने में दिक्कत होगी वहीं सरकारी-गैर सरकारी कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed