फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   35 crores are being spent on development works: Jagat Singh

विकास कार्यों पर खर्च हो रहे 35 करोड़ : जगत सिंह

Sat, 26 Oct 2024 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
35 crores are being spent on development works: Jagat Singh
केलांग में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

कहा, दारचा चेक पोस्ट पर पुलिस विभाग को जल्द मिलेगा रिकवरी वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल और उदयपुर उपमंडल के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर 35 करोड़ 33 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है। यह बात केलांग में शनिवार को परियोजना सलाहकार समिति की द्वितीय तिमाही की बैठक में राजस्व, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी सरकार की फ्लैगशिप कार्यक्रम में चयनित की गई योजनाओं को प्राथमिकता में रखें। सड़क निर्माण में एफसीए के मामले को जल्द क्लीयरेंस दिलवाने के लिए वन विभाग प्रयास करे। लाहौल में पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को विकसित करने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएं। सिस्सू झील के सौंदर्यीकरण और कोकसर, सिस्सू तांदी संगम घाट पर डस्टबिन, शौचालय स्थापित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि दारचा चेक पोस्ट पर पुलिस विभाग को जल्द ही रिकवरी वाहन उपलब्ध करवाया जाएगा। सिस्सू में इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले भी स्थापित की जाएगी। पुलिस बल को और मजबूती देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत त्वरित प्रतिक्रिया दल भी गठित किया जाएगा।
विज्ञापन

उदयपुर हेलीपैड के नजदीक बहुतकनीकी कॉलेज के भवन निर्माण के लिए भूमि तलाशी जाए। इससे पहले उन्होंने विभिन्न कार्याेें की रिपोर्ट भी ली। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने आग्रह किया कि आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाए। इस दौरान परियोजना अधिकारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed