{"_id":"67717e42aa6510cd590ac4f4","slug":"33-kv-line-restored-from-manali-to-lahaul-kullu-news-c-89-1-ssml1012-137991-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली से लाहौल के लिए 33 केवी की लाइन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली से लाहौल के लिए 33 केवी की लाइन बहाल
Sun, 29 Dec 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
कर्मियों के प्रयास से घाटी के लोगों को मिली राहत
लोक निर्माण विभाग भी शुरू कर बर्फ हटाने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के लिए मनाली से 33 केवी लाइन को बिजली बोर्ड के कर्मियों ने बहाल कर दिया है।
33 केवी की लाइन में सप्लाई बहाल होने से घाटी के लोगों को बड़ी राहत मिली है। गौर रहे कि घाटी में कुल 202 ट्रांसफार्मर हैं। इनमें कोकसर क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर बंद हैं। कोकसर के लिए मनाली से 33 केवी लाइन पलचान, रोहतांग होते हुए लाइन है। बर्फबारी के बाद लाइन में कुछ दिक्कत आई थी।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता केलांग विजय ठाकुर ने कहा कि थिरोट में 4.5 मेगावाट की क्षमता वाली एकमात्र थिरोट परियोजना है। इसके दोहन के लिए पानी की दिक्कत है। ऐसे में मनाली से 33 केवी लाइन बंद हो जाए तो थिरोट परियोजना से घाटी में बिजली दी जाती है, लेकिन उसके सही उत्पादन के लिए पानी की कमी के चलते बार-बार कट भी लगाना पड़ता है। दूसरी ओर, लाहौल में लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली 134 संपर्क सड़कें अभी भी बंद हैं। मुख्य सड़कों के बहाल होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग इनसे बर्फ हटाने का कार्य शुरू करेगा।
लोक निर्माण विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि लाहौल घाटी में विभाग की कुल 134 संपर्क सड़कें हैं। बर्फबारी के चलते ये सभी मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। विभाग घाटी के अहम सड़कों को पूरी सर्दी यातायात के लिए बहाल रखेगा। बीआरओ जैसे ही घाटी के मुख्य सड़क को यातायात के लिए बहाल करेगा। इसके बाद विभाग संपर्क सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
--