{"_id":"5c3c94edbdec2273314f28a8","slug":"31547474157-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी में मनाली के माल रोड पर झूमे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी में मनाली के माल रोड पर झूमे सैलानी
विज्ञापन
मनाली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली/कोकसर। पर्यटन नगरी मनाली में रविवार रात को फिर से बर्फबारी हुई। बर्फ को देख पर्यटक होटलों से निकलकर माल रोड पर आकर जमकर झूमे। मनाली में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। हालांकि सोमवार को धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सोलंगनाला व कोठी में बिछी बर्फ की चादर में मौज मस्ती करने के लिए सुबह से ही पर्यटक वहां पहुंच गए।
कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग के साथ जिला में दूसरे दिन भी लगभग 60 सड़कें बंद रही। यहां पर पर्यटकों ने अठखेलियां की और जमकर फोटोग्राफी की। बर्फ से सफेद कुल्लू-मनाली की वादियों को देकर पर्यटक खुशी से चहक उठे। पर्यटन कारोबारी आने वाले विंटर के लिए बर्फ को संजीवनी मान रहे है। रोहतांग में 30, सोलंगलाना व जलोड़ी दर्रा में 15-15 सेंटीमीटर बर्फबारीहोने की सूचना है। हालांकि लाहौल घाटी में हल्की बर्फबारी होने की सूचना है। कुल्लू व लाहौल में बर्फबारी और बारिश से किसान-बागवान गदगद हो गए हैं। सेब की पैदावार के लिए बर्फबारी संजीवनी का काम करेगी और चिलिंग आवर्स भी समय पर पूरे होंगे। बर्फबारी से बंद हुआ कुल्लू-मनाली का मुख्य रोड बसों के लिए बहाल कर दिया है। मौसम खुलते ही लोनिवि के साथ एनएच अथॉरिटी बंद पड़े मार्गों को बहाल करने में जुट गया है। डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि बर्फबारी के बाद बंद सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।