{"_id":"5b226b0a4f1c1b13358b6af4","slug":"31528982282-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूली-निहारनी सड़क में दोबारा करवाई टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूली-निहारनी सड़क में दोबारा करवाई टारिंग
Updated Thu, 14 Jun 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूली-निहारनी सड़क में दोबारा करवाई टारिंग
अमर उजाला की खबर के बाद हरकत में आया परियोजना प्रबंधन
अमर उजाला ने उठाया था दस घंट में टारिंग उखड़ने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी की न्यूली-निहारनी सड़क में टारिंग उखड़ने पर अब दोबारा टारिंग कर दी गई है। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद परियोजना प्रबंधन हरकत में आया और टारिंग करवाई। मात्र दस घंटों में ही सड़क टारिंग उखड़ने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों में काफी आक्रोश था और उन्होंने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी थी।
घाटी के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सड़क टारिंग में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। मामला गरमाने पर परियोजना प्रबंधन ने आनन फानन में उखड़ी जगहों पर दोबारा टारिंग करवा दी है। देउरीधार पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान भगत राम, गाड़ापारली पंचायत प्रधान भाग सिंह, शांघड़ पंचायत प्रधान सवित्रा देवी, उपप्रधान लेद राम, सुचैहण पंचायत प्रधान रेवती राम, शैंशर पंचायत प्रधान नरेश कुमार, इंटक प्रधान प्रकाश चंद, रीना देवी, शेर सिंह, दुनी सिंह, लाल चंद, बिहारी लाल, रमेश कुमार, खेमराज, उदय राम, पूने राम, राजकुमार, किशोरी लाल, किशन चंद, भाग चंद, प्रमोद कुमार, लीलाधर, उत्तम चंद, केहर सिंह, राजेश कुमार, सन्नी सोहल, वीर सिंह, खेेले राम, हरी राम, ध्यान सिंह और नरोत्तम लाल ने कहा कि मात्र दस घंटों में ही टारिंग उखड़ना परियोजना प्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही दर्शाता है। हालांकि अब दोबारा टारिंग कर दी गई है। टारिंग की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार कोताही को सहन नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में एचपीपीसीएल के अधिशाषी अभियंता सुरेश कुुमार ने बताया कि उखड़ी हुई टारिंग की सूचना के बाद ठेकेदार द्वारा पुन: टारिंग करवाई गई है। गुणवत्ता को लेकर नजर रखी जा रही है।