फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आगामी आदेश तक जारी रहेगी मढ़ी व कोकसर बचाव चौकियां

आगामी आदेश तक जारी रहेगी मढ़ी व कोकसर बचाव चौकियां

Tue, 15 May 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
आगामी आदेश तक जारी रहेगी मढ़ी व कोकसर बचाव चौकियां
आगामी आदेश तक जारी रहेगी
विज्ञापन

मढ़ी और कोकसर बचाव चौकियां
पूर्व में 15 मई तक ही बचाव चौकियां करती थी काम
रोहतांग दर्रा में वाहन या लोगों के फंसने पर सुरक्षित पहुंचाता है दल
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने बचाव चौकियों को आगामी आदेश तक जारी रखने का निर्णय लिया है। पूर्व में 15 मई तक ही बचाव चौकियां काम करती थी। वहीं इस बार खराब मौसम व पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कोकसर और मढ़ी में इस साल 10 मार्च से 15 मई तक बचाव दल ने काम करना शुरू किया था लेकिन मई महीने में मौसम के बदलते तेवर को देख फिल्हाल आगामी आदेश तक बरकरार रखने का निर्णय लिया गया है। बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर के अनुसार वर्ष 1997 को फुमढ़ नाला में एवलांच आने से जून 17 तक बचाव दल ने कार्य किया था। वर्ष 2004 में 22 मई तक इस दल ने काम किए। इस साल 14 साल के लंबे समय बाद पोस्ट को विस्तार किया गया है। इस संबंध में एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि रोहतांग में बर्फबारी और घाटी में लगातार हो रही बारिश के चलते कोकसर और मढ़ी स्थित बचाव दल के कार्य को आगामी आदेश तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में दोनों चौकियों के दल तुरंत मौके को रवाना होते हैं और बचाव कार्य करते हैं। अब तक बचाव चौकी के दल सैकड़ों लोगों की जान बचा चुके हैं। बर्फबारी के दौरान आवाजाही के दौरान अकसर रोहतांग दर्रा में वाहन फंस जाते हैं। जिन्हें दल की सहायता से निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed