फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फबारी के 56 दिन बाद लाहौल में दौड़ी बसें

बर्फबारी के 56 दिन बाद लाहौल में दौड़ी बसें

Fri, 09 Mar 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के 56 दिन बाद लाहौल में दौड़ी बसें
बर्फबारी के 56 दिन बाद लाहौल में दौड़ीं बसें
विज्ञापन

डीसी ने हरी झंडी दिखा कर बसों को किया रवाना
बसों की आवाजाही से घाटीवासियों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
उदयुपर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की सड़कों पर 56 दिन बाद बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने केलांग बस अड्डे में हरी झंडी दिखा कर घाटी की तीन महत्वपूर्ण रूटों पर बसे सेवा का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा तथा केलांग-गुफा होटल के बीच बस सेवा शुरू हो गई है। जिससे घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है और 56 दिन बाद घाटी के लोग बसों में सफर कर रहे हैं।
इस संबंध में एचआरटीसी केे अनुसार घाटी में बर्फबारी के चलते 12 दिसंबर से बस सेवा बंद हो गई थी। परंतु अब मौसम के खुलते ही घाटी में बसों की आवाजाही आरंभ होने से सरकारी कर्मियों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को राहत मिलेगी। निगम प्रबंधक के अनुसार जल्द ही तिंदी और मयाड़ घाटी के लिए भी शुरू की जाएगी। शनिवार को अवकाश के चलते शुक्रवार को पहले दिन बसों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी एवं उपनिरीक्षक सोहन लाल यांबा ने बताया कि उन्होंने आठ मार्च को बीआरओ और प्रशासन के साथ घाटी के महत्वपूर्ण रूटों का निरीक्षण करने के बाद बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। केलांग से उदयपुर के लिए बसें सुबह आठ और दस बजे निकलेंगी। वहीं उदयपुर से केलांग के लिए सुबह साढ़े सात और साढ़े आठ बजे बसों का समय निर्धारित किया है। इसके अलावा दोनों तरफ से दोपहर ढाई बजे और चार बजे का समय तय किया है। केलांग से दारचा और केलांग से गुफा होटल के लिए सुबह सात बजे और दोपहर बाद चार बजे बसें दौड़ेंगी। आरएम मंगलचंद मनेपा ने कहा कि कुछ दिन बाद बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा और समय सारिणी में बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुरपक पेट्रोल पंप से पेट्रोल
डीजल का आपूर्ति हुई शुरू
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में तेल की कमी से जूझ रहे वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। घाटी के एक मात्र छुरपक पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी है। बर्फबारी के 56 दिन बाद इस पंप के खुलने से टैक्सी चालकों ने राहत की सांस ली है। टैक्सी ऑपरेटरों के पास तेल का स्टॉक खत्म होने से उनके वाहनों के पहिये जाम हो गए थे। अब पेट्रोल पंप खुल जाने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। लाहौल के किसान-बागवानों को अपने पॉवर टिलर, ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों को चलाने में परेशान नहीं होना पड़ेगा। पेट्रोल पंप के प्रभारी राज ने बताया कि शुक्रवार से पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed