फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अनियमितता बतरने पर डिपो धारक को नोटिस

अनियमितता बतरने पर डिपो धारक को नोटिस

Wed, 17 Jan 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
अनियमितता बतरने पर डिपो धारक को नोटिस
मूंग दाल - फोटो : amarujala
कुल्लू। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले डिपोधारकों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने सैंज घाटी में एक डिपोधारक को अनियमितता बरतने पर नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस की सूचना से डिपोधारकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सैंज घाटी में एक डिपोधारक के खिलाफ उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले राशन को लेकर विभाग को शिकायत मिली थी। उपभोक्ताओं ने डिपोधारक पर आरोप लगाया था कि डिपोधारक उन्हें नियमित राशन नहीं दे रहा है। इसके अलावा राशन लेने के बाद उन्हें पर्ची भी नहीं दी जा रही है। डिपो में स्वाइप मशीन भी इस्तेमाल नहीं की जा रही है। शिकायत के आधार पर विभाग के निरीक्षण दल ने राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान राशन डिपो में राशन से लेकर रजिस्टर तक कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं।
विज्ञापन

इधर, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक शिव राम के अनुसार सैंज घाटी में एक डिपो धारक को राशन में अनियमितता बरतने पर नोटिस जारी किया है। डिपोधारक से जवाब मांगा गया है। नियमों की अनुपालना न करने वाले डिपो धारकों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी डिपोधारकों से अपील की है कि नियमों का पालन करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को रोजाना अपडेट करें जिससे भविष्य में दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की परेशानी या गड़बड़ी की आशंका होने पर इसकी सूचना विभाग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed