{"_id":"5a14235c4f1c1b97678bceae","slug":"31511269212-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन निर्माण से अब रूआडू के घरों में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन निर्माण से अब रूआडू के घरों में दरारें
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
फोरलेन निर्माण का भुंतर से लेकर मनाली तक कई जगहों पर काम चला हुआ है। फोरलेन निर्माण के कारण पहाड़ी को काटा जा रहा है। इससे कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के देवधार गांव के बाद रूआडू में भी मकान में दरारें आ गई हैं।
फोरलेन निर्माण में पहाड़ी की कटिंग से आई दरारों के बाद तीन भाइयों का मकान और जमीन खतरे की जद में आ गई है। दरारें बढ़ने के साथ ही यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है।
घर में दरारें आने से तीन भाइयों का परिवार दहशत में है। फोरलेन प्रभावित टेक चंद, कर्मचंद, दीनानाथ, बेली राम और यशोदा ने कहा कि वे सभी आईआरडीपी परिवार से संबंध रखते हैं। उनके घर से करीब 110 फीट दूर पहाड़ी की कटिंग की गई। कटिंग के बाद घर के साथ लगती जमीन व मकान में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
घर में दरारें आने के बाद इसमें रहने से भी डर लगने लगा है। उन्होंने कहा कि हादसे की आशंका को देखते हुए वे अब किसी दूसरी जगह जाने को मजबूर हो गए हैं। मामले को स्थानीय पंचायत के समक्ष भी उठाया गया है। पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने को भी कहा है।
प्रभावितों ने जिला प्रशासन ने मांग की कि फोरलेन के कारण घर को पहुंचे नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। फोरलेन निर्माण को लेकर पहाड़ी की कटिंग से आसपास के क्षेत्र के लोगों के घरों में दरारें आ रही हैं। एसडीएम सदर सन्नी शर्मा ने कहा कि तहसीलदार भुंतर के साथ स्वयं मौके का दौरा किया है। इसके बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।