{"_id":"59e600034f1c1b6f548b7e54","slug":"31508245507-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मेले मे छाए सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मेले मे छाए सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
मनाली के अनिला महाजन सरस्वती स्कूल के विद्याथी विज्ञान मेलें से ट्राफी जीत कर लौटने के बाद ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। प्रदेश शिक्षा समिति कई ओर से आयोजित जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय ज्ञान विज्ञान मेले में अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विज्ञान प्रश्न मंच, बौैद्धिक गणित प्रश्न मंच में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा है। विज्ञान प्रयोगशाला के सभी वर्गों में सभी प्रतिभागी विजयी रहे।
विज्ञान प्रश्न मंच और गणित प्रयोगशाला के तीनों वर्गों में सरस्वती विद्या मंदिर मनाली का दबदबा रहा है। संस्कृत प्रश्न मंच, संस्कृत पत्र वाचन में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने विजयी रहे सभी प्रतिभागियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चे विज्ञान मेले की आठ प्रतियोगिताओं में विजयी रहे हैं। प्रांतीय विज्ञान मेले का आयोजन भी सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं में किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बच्चों को खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेने को प्रेरित कर रहा है। सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में मरीनल, अंजलि, तरूण, शिवानी, दीपांशी, शानवी, राशिका, अहिल्या, आक्षी, वनिता, दीपक, पवन, आंचल, सात्विक, दिव्यांशी, रिया, श्रृष्टि, वंश, दिशांत, अर्जुन, प्रवीण, रोहन, ईशा, प्रिया, प्रतिज्ञा, दवा लामो, ऋषभ, मनीष, दिव्यांश, सिया, अमृता, योपेंद्र, सिमरन, अर्चना तथा रंजू को विज्ञान मेले में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया।