{"_id":"5989e2554f1c1b930a8b4a49","slug":"31502208597-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआर अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। मीजल्स यानि खसरे और रूबेला की बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रदेश भर में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान का लक्ष्य वर्ष 2020 तक दोनों बीमारियों का उन्मूलन करना है। कुल्लू जिला में भी नौ माह से पंद्रह वर्ष तक की आयु के लगभग डेढ़ लाख बच्चे एमआर अभियान में कवर किए जाएंगे।
मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सम्मेलन कक्ष में बीएमओ, चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। 15 अगस्त के बाद बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा और यह पूरी तरह निशुल्क होगा। प्रत्येक बूथ पर तैनात की जाने वाली टीमों के पास पर्याप्त किटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। सीएमओ ने अभियान को कामयाब बनाने के लिए सभी शिक्षकों, आंगनबाड़ी कर्मचारियों, पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सहयोग की अपील भी की। बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. केएस मल्होत्रा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, टीकाकरण कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ. रमेश गुलेरिया, जिला एड्स व क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर, सभी बीएमओ और अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
कैंसर केयर यूनिट में 58 रोगी पंजीकृत
क्षेत्रीय अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं की चर्चा करते हुए सीएमओ ने बताया कि यहां डायलिसिस, कैंसर केयर यूनिट और नेत्र शल्य चिकित्सा की आधुनिक मशीनें स्थापित होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अभी तक किडनी के मरीजों के 2400 डायलिसिस किए जा चुके हैं। अस्पताल की कैंसर केयर यूनिट में पंजीकृत 58 कैंसर रोगियों को कीमोथैरेपी की सुविधा दी जा रही है।