फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   2,760 bottles of beer caught from the truck

Kullu News: ट्रक से बीयर की 2,760 बोतलें पकड़ीं

Fri, 19 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
2,760 bottles of beer caught from the truck
पुलिस ने बजौरा के पास लगाया था नाका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू की भुंतर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बजौरा के पास एक ट्रक से बीयर की 2,760 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भुंतर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बजौरा फोरलेन में पंजाब नंबर के एक ट्रक को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। इसमें बीयर की 2,760 बोतलें बरामद हुईं। इनमें मार्का थंडर बोल्ट की 1,800 और 960 बोतलें मार्का टुबोर्ग बीयर की बरामद की गईं। पुलिस ने चालक बलविंद्र सिंह निवासी शालुवाल तहसील नाभा जिला पटियाला (पंजाब) के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह बीयर को खेप को कहां से लाया और किधर ले जाने की फिराक में था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बीयर के साथ ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed