फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   26 quintal ration sent to Shangarh and Talada by helicopter

Kullu News: हेलिकाप्टर से शांघड़ और तलाड़ा भेजा 26 क्लिंटल राशन

Sat, 06 Sep 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 06 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
26 quintal ration sent to Shangarh and Talada by helicopter
दूसरे क्षेत्रों में राशन ड्रॉप करने में खराब मौसम बना बाधा : उपायुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हेलिकाप्टर के माध्यम से राशन पहुंचाने का कार्य जारी है। शनिवार को बंजार उपमंडल के दूरदराज क्षेत्रों शांगड़ और तलाड़ा में 26 क्विंटल राशन हवाई मार्ग से भेजा गया।
एयर फोर्स के एमआई-17 हेलिकाप्टर में शांगड़ में 12 क्विंटल जबकि तलाड़ा में 14 क्विंटल राशन पहुंचाया गया।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि अन्य स्थानों पर भी राशन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हवाई उड़ानें प्रस्तावित थीं लेकिन खराब मौसम के चलते केवल दो ही उड़ानें संभव हो पाईं। बावजूद इसके प्रभावित क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन को जिन भी क्षेत्रों से राशन की कमी की सूचना प्राप्त हो रही है। ऐसे स्थानों के लिए प्राथमिकता के आधार पर सामग्री पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हवाई मार्ग से पहुंचाई जा रही राशन किट में आटा, चावल, दालें और तिरपाल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को भी मौसम साफ रहने पर सड़क मार्ग से कटे क्षेत्रों में राशन हेलिकाप्टर से भेजा जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को बंजार के क्षेत्रों में भी राशन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed