फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   25 disabled arrived to get the certificate

Kullu News: प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे 25 दिव्यांग

Sat, 02 Sep 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 02 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
25 disabled arrived to get the certificate
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 25 दिव्यांगजन पहुंचे। अस्पताल में शनिवार को दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए मेडिकल बोर्ड बैठा। बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पात्र दिव्यांगजनों को चयनित किया।
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड में 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दी हैं। सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित मेडिकल बोर्ड में दिव्यांगजनों की संख्या पूर्व के मुकाबले आधे से भी कम रही है। इसके पीछे खराब सड़कों को कारण बताया जा रहा है। शनिवार को आयोजित मेडिकल बोर्ड में महज 25 दिव्यांगजनों ने उपस्थिति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि माह में दो बार मेडिकल बोर्ड की सुविधा दिव्यांगजनों को मिलती है। कहा कि पहले और अंतिम शनिवार को दिव्यांगजन मेडिकल बोर्ड का लाभ उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed