फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अनछुए पर्यटन स्थलों की ओर सरकार नहीं दे रही ध्यान

अनछुए पर्यटन स्थलों की ओर सरकार नहीं दे रही ध्यान

Mon, 11 Feb 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
अनछुए पर्यटन स्थलों की ओर सरकार नहीं दे रही ध्यान
अनछुए पर्यटन स्थलों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार
विज्ञापन

सराज टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने जताया खेद
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से पेश किए बजट में अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए कोई ठोस पहल का जिक्र न होने से सराज टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने खेद जताया है। सराज टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रधान मोहर सिंह राठौर ने कहा कि बंजार क्षेत्र के इनर सराज और बाह्य सराज में रमणीक पर्यटक स्थल हैं, लेकिन ये स्थान अभी पर्यटकों की पहुंच से दूर हैं। सरकार की ओर से इन अनछुए पर्यटक स्थलों की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। बजट में तो इनका जिक्र तक नहीं किया गया। मोहर सिंह राठौर का कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बंजार दौरे के दौरान एसोसिएशन ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सौंपी थी। उस पर अभी कुछ नहीं हो पाया है। मनाली में वर्तमान में देश विदेश के सैलानी आ रहे हैं। इसके साथ ही कुल्लू जिला के बंजार सहित अन्य अनछुए पर्यटन स्थलों को भी विकसित करने की आवश्यकता है। तभी पर्यटन कारोबार को पंख लग पाएंगे। उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से भी इसके लिए एकजुट होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed