फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   त्रिलोकनाथ की शोभा यात्रा के साथ निभाई पौरी मेले की रस्म

त्रिलोकनाथ की शोभा यात्रा के साथ निभाई पौरी मेले की रस्म

Sun, 19 Aug 2018 07:20 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकनाथ की शोभा यात्रा के साथ निभाई पौरी मेले की रस्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटा का पौरी मेला शुक्रवार को शुरू हो गया है। भगवान त्रिलोकीनाथ के मंदिर प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा सप्तधारा के लिए निकली, जहां देवकारज व पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा वापिस त्रिलोकीनाथ पहुंची। स्थानीय प्रशासन व पौरी मेला समिति त्रिलोकनाथ ने मेले को बेेहतर बनाने को शैंणी नृत्य का आयोजन भी रखा था, जिसमें भारी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना था। लेकिन अटल के निधन से व शोक के चलते सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इस बीच जनजातीय उत्सव केलांग में आए सभी कारोबारियों ने पौरी मेला में व्यापार के लिए आए हैं। पौरी मेला समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय पंचायत प्रधान मान देई ने बताया कि तीन दिवसीय इस ऐतिहासिक मेले में अटल के निधन व शोक के चलते सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। बताया कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार मेले में महज देव कारज का निर्वहन किया जाएगा। एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने कहा कि प्रशासन ने देश के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन एवं शोक के चलते पौरी मेले में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed