{"_id":"5b016ff04f1c1be9408b6acb","slug":"21526820848-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस में करवाया महिला का सफल प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 एंबुलेंस में करवाया महिला का सफल प्रसव
Updated Sun, 20 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
108
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू।
भुंतर तहसील के दियार में महिला का 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव करवाया गया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला को कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 108 एंबुलेंस के मुश्ताक अहमद ने कहा कि रविवार सुबह अंजना देवी 19 वर्ष निवासी शोंढाधार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने अंजना की हालत देख 108 एंबुलेंस को कॉल कर सूचना दी।
सूचना मिलते ही भुंतर की 108 एंबुलेंस शोंढाधार पहुंच गई। वे महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की तबीयत और खराब होने लगी। 108 एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशन रितिका देवी ने डॉक्टर प्रेम से सलाह ली। एंबुलेंस में ही करीब 10:43 बजे दियार के पास महिला का सफल प्रसव करवाया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को कुल्लू अस्पताल में दोपहर 12:30 पर भर्ती करवा दिया गया। यहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन