फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सैंज में समय को लेकर उलझे निजी व सरकारी बस चालक

सैंज में समय को लेकर उलझे निजी व सरकारी बस चालक

Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सैंज में समय को लेकर उलझे निजी व सरकारी बस चालक
सैंज में समय को लेकर उलझे
विज्ञापन

निजी व सरकारी बस चालक
सैंज (कुल्लू)। सैंज में बुधवार सुबह को समय को लेकर निजी और सरकारी बस चालक व परिचालक उलझ गए। एकाएक ही मामला गरमा गया। सैंज घाटी के शांघड़ से कुल्लू जा रही परिवहन निगम की बस जब सैंज पहुंची तो न्यूली-कुल्लू रूट पर चलने वाली एक निजी बस स्टॉफ ने अपनी बस सरकारी बस के ठीक सामने लगा दी। निजी बस ऑपरेटर का आरोप था कि सरकारी बस वक्त से पहले सैंज पहुंच रही है। जिस कारण उनकी सवारियां घट रही हैं। इसी पर दोनों बसों के चालक परिचालक आपस में उलझ गए।

सरकारी बस में बैठी सवारी बेली राम राणा, नारायण चौहान, मनोज, इंद्र राणा आदि का कहना है कि लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया। लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि सभी बसों में समय-सारिणी की लिस्ट होनी चाहिए जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed