{"_id":"5afb09314f1c1b1a5e8b4aef","slug":"21526401329-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो और टैक्सी चालक सरेआम तोड़ रहे यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो और टैक्सी चालक सरेआम तोड़ रहे यातायात नियम
Updated Tue, 15 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो और टैक्सी चालक तोड़ रहे यातायात नियम
एसपी के आदेश के बाद भी नहीं हो रहा है नियमों का पालन
बार-बार उल्लंघन करने वालों का लाइसेंस होगा जब्त: डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन में स्थानीय ऑटो और टैक्सी चालकों की ओर से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस के जारी आदेशों की भी पालना नहीं हो रही है। जिससे मनाली में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
जाम से आम लोगों के साथ बाहर से आए सैलानियों को परेशान होना पड़ रहा है। पार्किंग की अव्यवस्था के चलते ऑटो व टैक्सी अपने वाहनों की सड़क में कहीं भी खड़ा किया जा रहा है जिससे जाम लग रहा है। हालांकि इसके लिए कुल्लू पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने किसी भी आम लोगों से सड़क जाम करने वाले वाहनों की फोटो भेजने की एक नई पहल की है। सड़क में कहीं भी अगर कोई गाड़ी खड़ी होती तो लोग वाहन की फोटो खींचकर इसे पुलिस को व्हाट्सएप कर सकता है। जिस पर पुलिस यातायात नियम केे तहत कार्रवाई करेगी। हालांकि घाटी के लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है।
राम सिंह, चुनी लाल, दिनेश कुमार, संजय कुमार, राजेश ठाकुर तथा दलीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि यातायात नियमों को तोडने वालों को सख्ती से निपटा जा रहा है। एसपी कुल्लू के आदेशों को मनाली पुलिस गंभीरता से पालन कर रही है। उनके पास ऑटो, टैक्सी, निजी वाहनों तथा दो पहिया वाहनों के फोटो लोगों द्वारा भेजे जा रहे हैं। जिस पर पुलिस चालान काटकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बार-बार नियमों को उल्लंघन करने वाले का लाइसेंस जब्त किया जा रहा है। एसएचओ मनाली अनिल ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से यातायात का नियम तोड़ने पर टैक्सी और ऑटो के जो फोटो उन्हें मिले पुलिस ने तत्काल चालान कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया है।