फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महाविद्यालयों में समेस्टर प्रणाली की जाए बंद: परिषद

महाविद्यालयों में समेस्टर प्रणाली की जाए बंद: परिषद

Thu, 05 Apr 2018 09:20 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालयों में समेस्टर प्रणाली की जाए बंद: परिषद
कॉलेजों में बंद हो सेमेस्टर प्रणाली
विज्ञापन

कुल्लू में विद्यार्थी परिषद ने मांगों को लेकर दिया धरना
विद्यार्थियों से किए गए वादे से मुकर रही प्रदेश सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की ओर से वीरवार को रूसा सिस्टम में सेमेस्टर प्रणाली बंद करने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में रूसा सिस्टम के कारण हजारों छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव से पूर्व छात्रों के साथ किए गए वायदे से अब प्रदेश सरकार मुकर रही है। रूसा सिस्टम में कोई बदलाव नहीं कर रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद मांग ने मांग की है कि रूसा सिस्टम में बदलाव कर पहले की तरह वार्षिक प्रणाली को लागू किया जाए। पिछली सरकार द्वारा की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। फीस वृद्धि से कई गरीब विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के रूप में छात्रसंघ चुनावों को बहाल किया जाए। प्रदेश के महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को भरा जाए। प्रदेश भर में वर्तमान समय में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। पिछले कल ठियोग में 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध अवस्था में हत्या की गई उसके दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश में सख्त कानून बनाया जाए। अगर विद्यार्थी परिषद की इन मांगों को ध्यान में नहीं लाया गया तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री प्रशांत कश्यप, अभिषेक ठाकुर, उदय कुमार, सत्यम, सृष्टि, गीतांजली, अनिल ठाकुर, विशाल पठानिया, रिया वर्मा, पूजा कुमारी, रविंद्र महंत, लालचंद, दिशा, रिया, पूजा, सौरभ, प्रशांत, सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed