{"_id":"5a9808e44f1c1b0a7b8b9e93","slug":"21519913188-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम को आफत बना भुंतर का सिंगल लेन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम को आफत बना भुंतर का सिंगल लेन पुल
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से आफत बना भुंतर का सिंगल लेन पुल
सुबह और शाम के समय जाम में फंस रहे पर्यटक और लोग
तंग पुल पर वाहनों के साथ राहगीर भी होने लगे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के मुख्य द्वार भुंतर में ब्यास नदी पर बना सिंगल लेन पुल परेशानी का सबब बन गया है। पर्यटकों के साथ आम जनता और किसानों-बागवानों को सबसे अधिक परेशान होना पड़ रहा है। अभी समर सीजन शुरू नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले ही भुंतर बेली ब्रिज पर जाम लगना शुरू हो गया है। बीत दिनों हुई ताजा बर्फबारी के कारण घाटी में सैलानियों की चहलकदमी भी अधिक हो गई है।
सिंगल लेन में जहां वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया है। वहीं पुल होकर गुजरने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों के लिए पुल से गुजरना खतरनाक हो गया है। हालांकि यहां एनएच अथॉरिटी की ओर से आरसीसी का डबल लेन पुल बनना प्रस्तावित है और इसका टेंडर भी हो चुका था। परंतु किंही कारणों से टेंडर की समय अवधि खत्म होने से अब एनएच अथॉरिटी नए सिरे से टेंडर करवाने की तैयारी है। ऐसे में डबल लेन पुल का निर्माण आगे खिसक गया है।
स्थानीय निवासी अमर सिंह, रूचिन चौहान, संजय कुमार, राजेंद्र, दीपक, जय सिंह, ओम प्रकाश तथा दुनी चंद ने कहा कि भुंतर बेली ब्रिज पर जाम की समस्या विकराल होने लगी है। अब रोजाना यहां सुबह से शाम तक जाम से आम लोगों के साथ पर्यटकों को परेशान होना पड़ता है। यहां पर डबललेन पुल का निर्माण करना ही एक विकल्प है। यहां के लिए प्रस्तावित पुल को जल्द से जल्द निर्माण किया जाना चाहिए। उधर, एनएच अथॉरिटी के अधिशाषी अभियंता अनिल परमार ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर द्वारा से टेंडर होंगे इसके लिए अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।