{"_id":"5a006dd54f1c1b71548bb12d","slug":"21509977557-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी के लिए मतदान केंद्र आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी के लिए मतदान केंद्र आवंटित
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : self
केलांग (लाहौल-स्पीति)। नौ नवंबर को होने वाले सामान्य विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में सोमवार को तीसरी चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। इस रिहर्सल में इस क्षेत्र के तहत पड़ने वाले 63 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी के लिए मतदान केंद्र आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
चुनावी ड्यूटी के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर के माध्यम से तैयार सॉफ्टवेयर के द्वारा अक्रमीकरण की प्रक्रिया को चुनाव पर्यवेक्षक केआरवीएचएन चक्रवर्ती ने अपनी देखरेख में संपन्न करवाया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम केलांग कुलवीर सिंह राणा ने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों को पुन: समझाने के अतिरिक्त आरओ नेट, एसएमएस के द्वारा मतदान की समय-समय पर सूचना भेजने की पूर्ण जानकारी प्रदान की। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियों को सात नवंबर को प्रात: 9 बजे केलांग मुख्यालय से अपने-अपने गंतव्य स्थानों में चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना किया जाएगा। जिसके लिए परिवहन व्यवस्था के सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए गए हैं। इस अवसर पर लाहौल स्पीति के व्यय पर्यवेक्षक राशिद अख्तर, जिला नोडल अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी उदयपुर सुनील वर्मा, जिला सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारी गुरप्रीत सिंह और तहसीलदार निर्वाचन दोरजे ठाकुर मौजूद रहे।