फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दशहरा में 500 महिला-पुरुष करेंगे लालड़ी नृत्य

दशहरा में 500 महिला-पुरुष करेंगे लालड़ी नृत्य

Wed, 06 Sep 2017 09:27 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
दशहरा में 500 महिला-पुरुष करेंगे लालड़ी नृत्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। 30 सितंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार भी लालड़ी नृत्य की धूम रहेगी। पांच अक्तूबर को रथ मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए लालड़ी नृत्य सब कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर परिधि गृह कुल्लू में लालड़ी नृत्य की सब कमेटी के इंजार्च एवं सहायक अभियंता आईपीएच एसआर आजाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें लालड़ी नृत्य को सफल व भव्य आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में लालड़ी नृत्य के कई जानकारों ने भाग लिया और आयोजन को लेकर अपने सुझाव दिए। एसआर आजाद ने कहा कि दशहरा उत्सव में लालड़ी नृत्य आकर्षक का केंद्र होगा और इसमें जिलाभर से पारंपरिक परिधानों के साथ करीब 500 महिला व पुरुष भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 2016 से शुरू किए जा रहे लालड़ी नृत्य को इस साल और भी शानदार व आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए लालड़ी नृत्य के लिए बनाई सब कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मौके पर प्रो. सूरत ठाकुर, पूर्व डीएलओ कुल्लू डॉ. सीता राम ठाकुर, खेम राज शर्मा, जीसी चंबियाल, विद्याधर कुल्लवी तथा सेस राम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed