{"_id":"598f2c104f1c1bfe538b45ca","slug":"21502555152-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के बाद से नलों में नहीं टपका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के बाद से नलों में नहीं टपका पानी
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की तलोगी पंचायत के तलोगी और तराकड़ा के 13 परिवार इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। देउघरा स्कूल वाली सड़क के निर्माण के बाद देउघरा से तराकड़ा पेयजल पाइप लाइन बंद पड़ी हुई है। जिसके चलते दो माह से पेयजल समस्या आ रही है। लोगों को पानी के लिए दो किलोमीटर बावड़ी से लाना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी गोपाल भारती, राजेंद्र कुमार, दोत राम, राजू, रामनाथ, विचित्र सिंह, रामनाथ, तेजू राम और भगत राम आदि के अनुसार दो माह पहले देउघरा स्कूल के लिए सड़क निकाली गई थी। सड़क निर्माण के दौरान पेयजल योजना की पाइपें क्षतिग्रस्त हो गईं। इन पाइपों को ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन विभाग के अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं। अभी तक पेयजल लाइन को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिना पानी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर विभाग ने जल्द पेयजल लाइन को ठीक कर पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो आने वाले दिनों में विभाग कार्यालय में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। उधर, इस संबंध में आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता सेसराम आजाद ने कहा कि प्राकृतिक तरीके से पाइपें टूटी होती तो विभाग द्वारा उसकी भरपाई की जाती है, लेकिन सड़क निकालते वक्त विभाग को सूचना नहीं दी गई। जिन लोगों ने अपनी मनमानी कर पाइपें तोड़ी हैं उनके खिलाफ विभाग एक्शन उठाएगा।