फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल-स्पीति, मनाली में लगे भूकंप के झटके से सहमे

लाहौल-स्पीति, मनाली में भूकंप के झटकों से सहमे लोग

Wed, 06 Feb 2019 11:44 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति, मनाली में लगे भूकंप के झटके से सहमे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

केलांग/कोकसर/मनाली। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति मंगलवार को भूकंप के झटकों से सहम गया। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद आए झटकों से लोग बर्फ के फाहों के बीच अपने घरों से बाहर निकले और अफरातफरी मच गई।

हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पर्यटन नगरी मनाली से लेकर लाहौल के लोग सहमे हुए हैं। पहला झटका दोहपर 3.49 बजे लगा। दूसरा 3.50 तथा तीसरा झटका 3.51 मिनट पर हुआ, जो सबसे तेज महसूस किया गया। तीसरे झटके से लाहौल में फागली मना रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। भूकंप की तीव्रता 3. 2 आंकी गई है। लाहौल में एक ओर जहां मौसम कहर ढहा रहा है, वहीं भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है। पिछले हफ्ते लाहौल के उदयपुर में कई झटके आए थे। स्थानीय निवासी अशोक, मोहन लाल तथा अंगरुप आदि ने बताया कि अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। उधर, पर्यटन नगरी मनाली के साथ पूरी ऊझी घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां भी लोग व पर्यटक घरों, होटलों से बाहर निकले। उधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed