{"_id":"5c34a1a1bdec2256bd3cfda3","slug":"201546953121-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा एसडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बिजली के लोड को सेटल करने की एवज में मांगी गई 25000 रुपये की रिश्वत के साथ पकड़े बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस कुल्लू ने सभी कागजी प्रक्रिया को पूरा कर आरोपी को मंगलवार को कुल्लू की अदालत में पेया किया, जहां से उसे 10 जनवरी तक रिमांड पर रखा है।
विजिलेंस की टीम अब एसडीओ से रिश्वत को लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। विजिलेंस आरोपी के बैंक खातों को भी सील कर सकती है। विजिलेंस कुल्लू के डीएसपी पदम धीमान ने कहा कि बैंक खातों को भी जांच होगी। उन्हें सील करने के लिए अनुमति मांगी जाएगी। उधर, बिजली बोर्ड बंजार के एसडीओ को रिश्वत के आरोप में हुई गिरफ्तारी से बिजली बोर्ड में हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि सात जनवरी को एसडीओ ने बिजली बोर्ड के कार्यालय में बंजार के शाईरोपा के रहने वाले एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बताया जा रहा है कि एक होटल में बिजली के लोड को लेकर बोर्ड की ओर से डाली गई लाखों रुपये की पेनल्टी को सेटल करने के लिए घूस की मांग की थी।