{"_id":"5c12844342c7925ce7536c78","slug":"201544717379-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर-रामशिला सड़क से लोनिवि ने हटाए 34 अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर-रामशिला सड़क से लोनिवि ने हटाए 34 अवैध कब्जे
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
भुंतर-रामशिला सड़क से लोनिवि ने हटाए 34 अवैध कब्जे
हाईकोर्ट के आदेश के बाद चली अवैध कब्जों की जेसीबी
कार्रवाई से मचा हड़कंप, कई लोगों ने स्वयं ही तोड़े अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश पर लोनिवि कुल्लू ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए वीरवार को 34 अवैध कब्जों को हटा दिया। वीरवार को हथियारों से लैस पुुलिस की मौजूदगी में लोनिवि ने जिला मुख्यालय के साथ लगते टिकरा बावड़ी से अवैध कब्जे हटाने का काम शुरू किया। विभाग की इस कार्रवाई से मेजर डिस्ट्रिक रोड के दोनों ओर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।
हालांकि कुछ जगहों पर लोक निर्माण विभाग ने निशानदेही करने का फैसला लिया है। इसमें टिकरा बावड़ी में करीब आधा दर्जन मकान शामिल हैं। लोनिवि के सख्त रुख को देखते हुए कई कब्जाधारियों ने स्वयं ही अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया है। वीरवार को लोनिवि ने अपनी कार्रवाई में टिकरा बावड़ी से लेकर गांधीनगर तक अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई। इसमें कुछ घरों और दुकानों के कोने, पार्किंग, परिसर और बरामदा आदि शामिल था। हालांकि कार्रवाई से पहले लोनिवि ने 59 लोगों को नोटिस दिया था। इसमें पहले एक माह का समय और दूसरी बाद एक हफ्ते का समय दिया गया था, बावजूद इसके कई कब्जाधारियों ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। ऐसे में लोनिवि ने पुलिस की मौजूदगी में पहले दिन 34 अवैध कब्जों को हटाया है। गौर हो कि प्रदेश हाईकोर्ट ने भुंतर से रामशिला तक मेजर डिस्ट्रिक रोड (एमडीआर) के दोनों आरे किए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लोनिवि ने निशानदेही करते हुए 175 लोगों को नोटिस दिए हैं। लोनिवि कुल्लू के सहायक अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि पहले दिन की कार्रवाई में टिकरा बावड़ी से लेकर गांधीनगर तक 34 अवैध कब्जों को हटाया है। इसके अलावा कुछ जगहों पर पहले निशानदेही की जाएगी।