{"_id":"5b78142642c792464f4961b4","slug":"201534596134-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बंद होने से फंसा लाखों का सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बंद होने से फंसा लाखों का सेब
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार/गुशैणी (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी की शरची सड़क पिछले दो सप्ताह से बंद है। इससे क्षेत्र के बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क बंद होने से लाखों का सेब घरों व बगीचों में फंस गया है। उत्पाद समय पर मंडियों में न पहुंचाने से बागवानों को खराब होने की चिंता सता रही है।
ग्रामीण नीरत सिंह, दलीप सिंह, हिरा लाल, पूर्व प्रधान जीवन लाल ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, दुनी चंद, नील चंद ठाकुर, परस राम, धनवंत सिंह, शेर सिंह, राकेश कुमार, चंद्र राम, गिरजा देवी, कला देवी, रमा देवी तथा हिरामणी ने कहा कि उनकी गांवों को जोड़ने वाली सड़क बंद चल रही है। उन्होंने कहा कि कई बागवानों ने सेब का तुड़ान किया है। लेकिन उसे मंडियों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। कहा कि तलिहार शरची सड़क पर छोटे वाहन भी नहीं चल रहे है। ग्रामीणों ने लोनिवि से इस सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता चमन सिंह ठाकुर का कहना है कि भूस्खलन के चलते सड़क बंद है। लोनिवि ने सड़क को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है।