{"_id":"5b226b0b4f1c1bf76e8b808b","slug":"201528982283-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में चनौन, वालीबाल में कलवारी अव्वल 16-59-04","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में चनौन, वालीबाल में कलवारी अव्वल 16-59-04
Updated Thu, 14 Jun 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में चनौन स्कूल जीता
मंगलौर स्कूल में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता समापन
खेलों में 37 स्कूलों की 522 छात्राओं ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग खेल प्रतियोगिता का समापन वीरवार को मंगलौर स्कूल में हुआ। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 37 स्कूलों के करीब 522 छात्राओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि स्थानीय पंचायत की प्रधान बीना भारती ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्यातिथि और पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी ऐच्छिक निधि से पांच हजार रुपये का सहयोग दिया। अंडर -14 छात्रा वर्ग में कबड्डी में सीसे स्कूल चनौन ने पहला स्थान व दूसरा स्थान मझाण स्कूल ने हासिल किया। खो-खो में सीसे पाठशाला जिभी प्रथम व दूसरे स्थान पर भलाण स्कूल रहा। वॉलीबाल छात्रा वर्ग में सीसे स्कूल कलवारी ने पहला और सीसे स्कूल गुशैणी दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में छात्रा वर्ग में सीसे स्कूल कलवारी ने पहला और राजकीय उच्च पाठशाला बाहू ने दूसरा स्थान झटका। नाटी में राजकीय उच्च पाठशाला पजोही ने पहला व दूसरा स्थान राजकीय उच्च पाठशाला कोटला ने प्राप्त किया। वन एक्ट प्ले में मिनरेवा स्कूल ले पहला स्थान प्राप्त किया।
चेस में ट्रिनिटी स्कूल ने पहला व गुरूकूल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर सीसे स्कूल मंगलौर स्कूल के छात्र छात्राओं ने कुल्लवी नाटी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी लोगों का मनमोहा। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद, एसएमसी अध्यक्ष गोपाल, शारीरिक अध्यापक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, पर्यवेक्षक शतरंज समीरू ठाकुर, एसएमसी के अध्यक्ष गोपाल, एडीपीओ नरेंद्र कुमार, सीसे स्कूल बंजार के पूर्व प्रधानाचार्य धर्म पाल सर्वटा और खेलकूद प्रभारी गुलाबा राम मौजूद रहे।