{"_id":"5b02f3224f1c1bd9408b6e7a","slug":"201526919970-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ऐप से होगा जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा:सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ऐप से होगा जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा:सुंदर
Updated Mon, 21 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ऐप से निपटेंगी जनसमस्याएं
विधानसभा सचिवालय की ओर से कुल्लू में हुई कार्यशाला
अधिकारियों को समझाई गई ई-विधानसभा प्रबंधन प्रणाली
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विभिन्न विभागों को प्रदेश विधानसभा की अत्याधुनिक ई-विधानसभा प्रबंधन प्रणाली से जोड़ने के लिए सोमवार को कुल्लू के बचत भवन में विधानसभा सचिवालय की ओर से एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में उपमंडल स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला के दौरान विधानसभा के वरिष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक धर्मेश कुमार शर्मा ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि अत्याधुनिक ई-विधानसभा प्रबंधन प्रणाली को अपनाने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है। पहले चरण में प्रदेश के 16 विधानसभा क्षेत्रों के लिए यह प्रणाली आरंभ की जा रही है। सभी विभागों को इस प्रणाली के तहत विधायक ऐप से जोड़कर जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा सकेगा। ई-विधान के माध्यम से पेपरलैस कार्य प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। इस प्रणाली के तहत अब विधायक ऑनलाइन रहेंगे और उनकी ओर से विभागों को भेजे गए पत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए विभागों की ओर से की गई कार्रवाई को भी ऑनलाइन अपलोड करना पड़ेगा। इससे विभागों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता आएगी तथा जनसमस्याओं का निपटारा जल्द हो सकेगा।
इस अवसर पर विस के वरिष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक धर्मेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रणाली का मुख्य उद्देेश्य विधायकों और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का निपटारा ऑनलाइन सिस्टम से करवाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जनसमस्याओं के निपटारे के लिए ऑनलाइन सिस्टम को प्राथमिकता प्रदान करें।
विज्ञापन
वहीं इस मौके पर एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने विधायक और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के आयोजन के लिए धन्यवाद किया। कार्यशाला में सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।