{"_id":"5ac2251e4f1c1bf5618b5107","slug":"201522672926-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय के रोजगार प्रस्ताव का सीटू ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय के रोजगार प्रस्ताव का सीटू ने जताया विरोध
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
तय समय के रोजगार प्रस्ताव का विरोध
कुल्लू में सीटू ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे
उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को सीटू ने जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कामगारों ने सीटू कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। जिसमें मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने तय समय के रोजगार का प्रस्ताव संसद में प्रस्तुत किया है। जिससे देश के करोड़ों बेरोजगारों का भविष्य खतरे मेें पड़ गया है। इस प्रस्ताव में 3 वर्ष की अवधि के लिए रोजगार का प्रावधान सरकारी और गैर सरकारी सेक्टर में किया गया है। जिससे रोजगार की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। पूरी जिंदगी युवाओं को बेरोजगारी की लाइन में खड़ा रहना पड़ेगा। देश के दस बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध किया है। जिसके चलते पूरे देश में सीटू द्वारा इस प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन भी दिया गया। इस अवसर पर सीटू के जिला प्रधान भूप सिंह भंडारी ने कहा कि केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों के आवाज उठाई जाएगी। अगर सरकार ने ऐसी कामगार विरोधी निर्णयों को वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में पूरे देश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान पवन कुमार, उत्तम कुमार, चमन, खीम सिंह, चुनी लाल और गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे।