{"_id":"5ab3b3984f1c1b3d1a8b4d19","slug":"201521726360-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
Rohtang
- फोटो : amarujala
मनाली/कोकसर/केलांग। 13050 फीट रोहतांग दर्रा समेत कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार रात को ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रा में करीब 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं मढ़ी, कोकसर, केलांग, गुलाबा और सोलंगनाला में बर्फबारी हुई है।
हालांकि रोहतांग में ताजा बर्फबारी से बीआरओ को झटका लगा है। दो दिन के भीतर ही रोहतांग में ताजा हिमपात से दर्रा में यातायात थम गया है। जनजातीय जिला लाहौल ताजा बर्फबारी के चलते एक बार फिर देश के अन्य हिस्सों से कट गया है। बुधवार से शुरू होने वाली कुल्लू-उदयपुर तथा दारचा बस सेवा भी रोहतांग बंद के चलते नहीं चल सकी।
इस संबंध में 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल अश्वनी कुमार अवस्थी ने कहा कि सीमा सड़क संगठन का प्रयास रहेगा कि रोहतांग में बर्फ हटाकर जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए। बीआरओ के जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए रिकार्ड अप्रैल के प्रथम सप्ताह में रोहतांग बहाल कर दिया गया था लेकिन ताजा हिमपात से सीमा सड़क संगठन को मनाली की ओर गुलाबा, लाहौल की ओर से कोकसर से बर्फ हटाने का कार्य करना पड़ेगा। जैसे ही एक दो-दिनों के भीतर मौसम साफ हो जाता है। रोहतांग पर दोनों ओर से बर्फ हटाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।