{"_id":"5aa2be464f1c1bbb758b484f","slug":"201520614982-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल में नग्गर खंड की अलेउ टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल में नग्गर खंड की अलेउ टीम प्रथम
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबॉल में अलेउ टीम रही प्रथम
नेहरू युवा केंद्र ने किया खेल प्रतियोगिता का आयोजन
स्पर्धा में संजीव को मिला बेस्ट प्लेयर का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ने शुक्रवार को ढालपुर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। वालीबॉल स्पर्धा में कुल्लू के सभी खंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खंड स्तर की विजेता और उपविजेता रही आठ टीमों ने भाग लिया। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र कुल्लू के महाप्रबंधक पवन भारद्वाज रहे।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के जिला युवा समन्वयक डॉ लाल सिंह ने कहा कि खेलों को खेलने से मिलजुल कर रहने की भावना पैदा होती है। स्वस्थ रहने के अलावा, खेल में भाग लेने से हम दोस्ती और विश्वास की सहानुभूतियों को बढ़ा सकते हैं। प्रतियोगिता में युवक मंडल अलेऊ की टीम ने नगर खंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं युवा मंडल नेऊली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में संजीव को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया है। विजेता तथा उपविजेता टीमों को नेहरू युवा केंद्र के ओर से टी शर्ट, टॉफी, वालीबॉल तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केवल गिरी महंत, महिमन चंद्र, बहन किरन, शाम कुल्लवी, कबड्डी के कोच केदार ठाकुर, विद्याधर कुल्लवी तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नैना, दिव्या, पूर्ण और रोहित मौजूद रहे।