{"_id":"5a5c89714f1c1b6d268b4796","slug":"201516013937-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35383 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35383 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो बूंद
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में पल्स पोलियो अभियान के पहले चरण में 28 जनवरी को कुल्लू जिला में शून्य से पांच वर्ष तक के करीब 35383 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कुल्लू में 400 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
बजौरा चैक पोस्ट सहित सभी बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों के अलावा मजदूरों की बस्तियों व झुग्गी-झोंपड़ी तथा बिजली परियोजना वाले क्षेत्रों में भी विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा तथा जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रम कटोच ने बताया कि अभियान में जिला भर में 1606 कर्मचारियों की तैनाती की गई। इसके अलावा 89 सुपरवाइजर भी अपनी सेवाएं देंगे। पल्स पोलियो अभियान को लेकर उपायुक्त कुल्लू युनूस की अध्यक्षता में टॉस्क फोर्स की बैठक कर दी है। अभियान में 13 वाहनों को शामिल गया है जिसके द्वारा अतिसंवेदनशील व दुर्गम इलाकों में पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसमें नग्गर खंड में दो, जरी में चार, बंजार में तीन, आनी में दो और निरमंड में दो वाहन शामिल किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील शर्मा ने जिलावासियों से पल्स पोलियो अभियान को कामयाब बनाने की अपील करते हुए शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने का आग्रह किया है।