फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बजौरा-भुंतर के 16 होटलों में नियमों की अनदेखी

बजौरा-भुंतर के 16 होटलों में नियमों की अनदेखी

Fri, 29 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
बजौरा-भुंतर के 16 होटलों में नियमों की अनदेखी
बजौरा-भुंतर के 16 होटलों में नियमों की अनदेखी
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली के 1700 होटलों को जांच के लिए गठित की है कमेटी
एनजीटी के आदेश पर अब कुल्लू उपमंडल में भी जांच शुरू
कमेटी ने पहले दिन जांचे 18 होटल, मचा रहा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विश्व प्रसिद्घ पर्यटन नगरी मनाली के बाद कुल्लू उपमंडल में एनजीटी के आदेश पर होटलों का निरीक्षण अभियान शुरू हुआ। शुक्रवार को कमेटी के चेयरमैन व एसडीएम सदर सन्नी शर्मा की अध्यक्षता में टीम ने बजौरा व भुंतर के होटलों में निरीक्षण किया। दिनभर 18 होटलों के आवश्यक दस्तावेज समेत अन्य चीजों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 18 होटलों में नियमानुसार कई आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। नियमों का उल्लंघन पाया गया।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर इन दिनों कुल्लू जिला में व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान छेड़ा गया है। मनाली में कार्रवाई के बाद कुल्लू की कमेटी भी सक्रिय हो गई है। मंडी-कुल्लू सीमा बजौरा से कुल्लू की तरफ चरणबद्घ तरीके से होटलों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को बजौरा व भुंतर में निरीक्षण किया गया। कमेटी की दस्तक से होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण में करीब 16 होटलों के यहां एक साथ कई खामियां पाई गई। इनमें पर्यटन विभाग में पंजीकरण न होना, प्रदूषण बोर्ड की एनओसी, कूड़ा कचरा निष्पादन, आबकारी विभाग संबंधी खामियां सामने आईं। कई तरह के उल्लंघन सामने आने पर अब लापरवाह होटल व अन्य संचालकों, मालिकों को नोटिस थमाया जाएगा। जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। रोजाना हो रहे निरीक्षण की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। समग्र कार्रवाई की रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में भी जमा करवाई जाएगी। कमेटी दस्तावेजों के अलावा वन व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भी कार्रवाई करेगी। दस्तावेज जांचने के बाद इन होटलों की निशानदेही भी होगी और पता लगाया जाएगा कि कोई होटल सरकारी भूमि पर तो नहीं बना है। इधर, कमेटी के चेयरमैन व एसडीएम सदर सन्नी शर्मा ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर होटलों का निरीक्षण किया जा रहा है। बजौरा व भुंतर में 16 होटल नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं। इस संबंध में उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। नियमानुसार हर कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed