{"_id":"598b3a644f1c1b081a8b4667","slug":"201502296676-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी मनाली में कल से हटेगी धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी मनाली में कल से हटेगी धारा 144
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में 11 अगस्त से धारा 144 हट जाएगी। 12 अगस्त से सभी चीजें आधिकारिक तौर पर सामान्य रूप से चलेंगी। दो माह का समय पूरा होने पर लागू अधिसूचना समाप्त होगी। इसी के साथ अधिसूचित क्षेत्र में लगी पाबंदियां भी हट जाएंगी।
पर्यटन सीजन के दौरान हिम आंचल टैक्स यूनियन के मनाली में चक्का जाम के बाद स्थिति को सामान्य में लाने के लिए प्रशासन ने दो माह के लिए धारा 144 लागू की थी। जिसके बाद प्रदर्शन करने पर पूरी तरह से रोक लगाई थी। हालांकि इसके दो-तीन दिनों बाद ही स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन एहतियातन यह अधिसूचना दो माह तक ही जारी रखी गई। धारा 144 लागू होने का भी स्थानीय नेताओं समेत विभिन्न यूनियनों ने जोरदार विरोध किया और इसे पर्यटन के लिए घातक बताया। बावजूद स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया। पर्यटन सीजन के दौरान रोहतांग जाने को लेकर नियमों की अवहेलना करने पर प्रशासन ने टैक्सी चालकों समेत पर्यटक वाहनों पर शिकंजा कसा था। यूनियन ने पर्यटन सीजन के दौरान प्रशासन के समक्ष अपनी मांगे रखी। जिसकी अनदेखी पर खूब हंगामा हुआ था। धारा 144 के चलते ही भाजपा महिला मोर्चा गुड़िया मामले को लेकर मनाली में प्रदर्शन नहीं कर पाया था।
वहीं, होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने मनाली में धारा 144 लगने से पर्यटन को कोई फर्क नहीं पड़ा है। वहीं इस संबंध मेें एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि दो माह के लिए लगाई गई धारा 144 आगामी 11 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। आधिकारिक रूप से 12 अगस्त से सभी चीजें सामान्य तरीके से चलेंगी।