{"_id":"690e223a298f76717f0370bb","slug":"20-roads-of-banjar-approved-under-pradhan-mantri-gram-sadak-yojana-phase-4-kullu-news-c-89-1-klu1001-161057-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में बंजार की 20 सड़कों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में बंजार की 20 सड़कों को मंजूरी
Fri, 07 Nov 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
कई गांवों को मिलेगी सुविधा, करोड़ों रूपये होंगे खर्च
अब ग्रामीणों को सड़क का कार्य शुरू होने का इंतजार
बलदेव राज
कुल्लू। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बंजार उपमंडल की 20 सड़कों को मंजूरी मिली है। उपमंडल की 20 सड़कों की डीपीआर बनाकर लोक निर्माण विभाग की ओर से स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजी गई थी।
सड़कों का निर्माण होने से अब सैकड़ों की आबादी को फायदा मिलेगा। कई गांवों को सड़क की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों को सड़कों के निर्माण कार्य की जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
गौर रहे कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में जिन सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें देउठा से ज्वाली, घर्टगाड़ से कड़ाहिल, बरनागी से चिपणी, टील से बछूट, डिबंर चाहड़ी-गशिणी-सराज आदि सहित कई संपर्क सड़कें शामिल हैं। हालांकि बंजार उपमंडल की स्वीकृति को भेजी गई इन सड़कों में कई बार आपत्तियां भी लगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन आपत्तियों को दूर किया गया। सड़कों को मंजूरी मिलने के बाद करोड़ों की राशि इन सड़कों पर खर्च होगी। गौर रहे कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केंद्र सरकार की परियोजना है, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर धनराशि जारी की जाती है। वहीं दूसरी ओर कुल्लू विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में कुछ सड़कों को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
--
क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीण पवन कुमार, सुंदर सिंह, चमन ठाकुर और हरिराम ने कहा कि आपदा में बंजार क्षेत्र को काफी अधिक क्षति पहुंची है। 20 सड़कों की स्वीकृति मिलने से इन पर कार्य होगा। कई गांवों के लोगों को इन सड़कों का फायदा होगा। विभाग को चाहिए जल्द सारी औपचारिकताओं को पूरा करें और काम शुरू हो।
--
बंजार की 20 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण-4 के तहत स्वीक़ृति मिली है। बंजार की हजारों की आबादी इन सड़कों से लाभान्वित होगी। इन सड़कों का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। -राम सिंह मियां, अध्यक्ष, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति