फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   20 Panchayats of Lahaul-Spiti honored for becoming TB free20 Panchayats of Lahaul-Spiti honored for becoming TB free

Kullu News: टीबी मुक्त बनने पर लाहौल-स्पीति की 20 पंचायतें सम्मानित

Tue, 26 Nov 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 26 Nov 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
20 Panchayats of Lahaul-Spiti honored for becoming TB free20 Panchayats of Lahaul-Spiti honored for becoming TB free
लाहौल में टीबी मुक्त हुई पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित करते उपायुक्त राहुल कुमार। स्त्रोत डी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्वास्थ्य खंड गौंधला की 15 टीबी मुक्त पंचायतों के प्रधानों को उपायुक्त राहुल कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यह जिले के लिए गर्व की बात है कि 45 में से 20 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इनमें स्वास्थ्य खंड गौंधला की 15 और स्वास्थ्य खंड काजा की पांच पंचायतें शामिल हैं। यह राज्य में सबसे अधिक लगभग 45 प्रतिशत हैं। यह उपलब्धि ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि अभी जिले को इस दिशा में और कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे बाकी पंचायतों को भी टीबी मुक्त किया जा सके और लाहौल-स्पीति को टीबी मुक्त जिला बनाया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ग्राम पंचायत रानिका, सिस्सू, तांदी, तिंदी, गोरहमा, गौशाल, जोबरंग, खंगसर, मडग्रां, मूरिंग, नालदा, सलग्रां, शांशा, तिंगरेट व यूरनाथ के प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी मुक्त हुईं सभी पंचायतों के प्रधानों ने जिले में एक्टिव टीबी मरीजों की मदद करने के लिए स्वेच्छा से निक्षय मित्र बनने की सहमति दी। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अन्य पंचायतों को भी टीबी मुक्त करने के लिए कार्य करने का प्रण लिया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने बताया कि नौ दिसंबर 2024 से पूरे जिले में 100 दिन का एक विशेष अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसमें गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी और संभावित टीबी के मरीजों का पता लगाया जाएगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी केलांग डाॅ. विवेक गुलेरिया, जिला टीबी अधिकारी डाॅ. जगदीश चंद मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed