फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1,988 candidates took the allied examination in 11 centres.

Kullu News: 11 केंद्रों में 1,988 अभ्यर्थियों ने दी अलाइड परीक्षा

Sun, 08 Sep 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
1,988 candidates took the allied examination in 11 centres.
कुल्लू। जिले में 1,988 अभ्यर्थियों ने अलाइड परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिले से 3,355 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक परीक्षा ली गई। इसमें 1,367 अभ्यर्थी परीक्षा से नदारद रहे। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा केंद्र और परिसर में सीसीटीवी और जैमर की व्यवस्था भी रही। इसके अलावा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जांच और पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थी को केंद्र में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान और डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्हें सारा सामान परीक्षा केंद्र परिसर में ही छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में अलाइड परीक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, छात्र विद्यालय कुल्लू, कन्या विद्यालय सुल्तानपुर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी, जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन, मौहल, बजौरा और कटराईं में एक-एक और भुंतर में दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि सभी 11 केंद्रों में अलाइड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि 1,988 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed