फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1979 farmers did not get e-KYC done, got extension in seven days

Kullu News: 1979 किसानों ने नहीं करवाई ई-केवाईसी, सात दिन में की मिली मोहलत

Wed, 11 Oct 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
1979 farmers did not get e-KYC done, got extension in seven days
बंजार (कुल्लू)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में अगली किश्त जमा होगी, लेकिन बंजार में कई किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी होना जरूरी है। बंजार इस योजना के तहत कुल 6,883 लाभार्थी है, इनमें 4904 ने ई-केवाईसी करवाई है जबकि 1979 लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है।
विज्ञापन

इन किसानों को सात दिन के अंदर प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। अगर कोई लाभार्थी ऐसा नहीं करता है तो उनका बैंक खाता बंद हो जाएगा। इससे चलते उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल पाएगी। ऐेसे में प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत प्रधानों, उप प्रधान, वार्ड पंच और खंड विकास समिति के सदस्यों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है। वहीं, राजस्व विभाग की ओर से भी अपने कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ई-केवाईसी के महत्व के बारे में लोगों को बताएं। वहीं, एसडीएम बंजार हेमचंद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी ई-केवाईसी के द्वारा अपने आधार कार्ड को एक सप्ताह की समय अवधि के भीतर अपने बैंक खातों से लिंक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी को करवाना जरूरी समझे। ई-केवाईसी न करवाने की सूरत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत पूर्व में प्राप्त की गई राशि की वसूली भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed