फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू अस्पताल में अब होगा कैशलैस होगा भुगतान

कुल्लू अस्पताल में अब कैशलैस होगा भुगतान

Thu, 14 Feb 2019 11:27 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में अब होगा कैशलैस होगा भुगतान

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में विभिन्न बिलों और लैब टेस्ट की फीस का भुगतान कैशलैस किया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक की मदद से पीओएस मशीन से काउंटर पर अब मरीज क्रेडिट-डेबिट कार्ड स्वाइप कर कैशलैस भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए कैशलैस सुविधा आरंभ कर दी गई है। वहीं महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड मशीन और इंसीनरेटर स्थापित किया गया है। बुधवार को उपायुक्त यूनुस ने इन दोनों आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू इस तरह की दोनों आधुनिक सुविधाएं आरंभ करने वाला प्रदेश में पहला अस्पताल बन गया है। सेनेटरी पैड मशीन के माध्यम से अस्पताल में महिलाओं को हर समय केवल पांच रुपये में पैड उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही पैड्स के निष्पादन के लिए अत्याधुनिक इंसीनरेटर भी लगाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार स्थापित किए गए इस इंसीनरेटर से पैडों का वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन किया जा सकेगा और इससे अस्पताल में गंदगी नहीं फैलेगी। नागरिक अस्पताल मनाली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुट्ठी में भी जल्द ही सेनेटरी पैड मशीन लगा दी जाएगी। इसके बाद जिला के अन्य अस्पतालों में भी इस तरह की मशीनें लगाई जाएंगी। इस दौरान सीएमओ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed