{"_id":"5c56ef46bdec22737a367a67","slug":"191549201222-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुनाथ की निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, उडे़गा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुनाथ की निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, उडे़गा गुलाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भगवान रघुनाथ की नगरी ढालपुर में 10 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन आराध्य देव भगवान रघुनाथ ढोल-नगाड़ों व पूरे लाव लश्कर के साथ ढालपुर स्थित रथ मैदान पहुंचेंगे। साथ ही भगवान रघुनाथ की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। उत्सव को लेकर रघुनाथ के कारकूनों व देवसमाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर शहरवासियों में उत्साह है।
इस मौके पर ढालपुर में भगवान रघुनाथ संग गुलाल उड़ाया जाएगा, जो होली उत्सव तक जारी रहेगा। इस दिन से लेकर 40 दिनों तक रघुनाथ के दरबार में गुलाल उड़ता रहेगा। बसंत पंचमी के साथ ही कुल्लू जिला में मेलों का आगाज हो जाएगा। बसंत के आते ही प्रकृति का शृंगार नए फूलों और पत्तों से होगा। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि रघुनाथ अपने देवालय से 10 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे रथ ओर गाजे बाजे के साथ ढालपुर के लिए रवाना होंगे। यहां से दो बजे रथयात्रा निकलेगी और सैकड़ों लोग रथ को खींचेगे। कहा कि ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। यहां भरत-राम मिलन रस्म अदा की जाएगी। मान्यता है कि अगले 40 दिनों तक भगवान रघुनाथ के देवालय में रोज गुलाल उड़ा कर होली खेली जाती है। शाम के समय भगवान रघुनाथ अपने देवालय सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे। बसंत पंचमी उत्सव का जिलावासियों को इंतजार है।