फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शरदोत्सव में होंगी साहसिक खेल प्रतियोगिताएं : गोविंद

शरदोत्सव में होंगी साहसिक खेल प्रतियोगिताएं : गोविंद

Mon, 12 Nov 2018 06:57 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
शरदोत्सव में होंगी साहसिक खेल प्रतियोगिताएं : गोविंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार भी मनाली का पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव 2 से 6 जनवरी तक मनाया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा साहसिक खेल गतिविधियों को भी विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।

वन मंत्री ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय मनाली के सभागार में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि उत्सव के दौरान पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और अन्य साहसिक खेलों की स्पर्धाएं आयोजित कर युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। शरदोत्सव में स्थानीय महिला मंडलों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने शरदोत्सव आयोजन समिति के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे आयोजन से जुड़ी विभिन्न उप समितियों में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करें, जिससे उनकी नई सोच से शरदोत्सव को नई दिशा मिल सके। वन मंत्री ने बताया कि शरदोत्सव का प्रत्येक दिवस किसी विशेष थीम पर आधारित रहेगा और इसके माध्यम से सामाजिक संदेश दिया जाएगा। शरदोत्सव के दौरान निकाली जाने वाली झांकियों और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। वन मंत्री का स्वागत करते हुए एसडीएम रमन घरसंगी ने शरदोत्सव के विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी। बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed