{"_id":"5b5f15b04f1c1bb24b8b5cd6","slug":"191532958128-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक शास्त्र में एमए, बीएससी जूलॉजी कक्षाएं जल्द शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक शास्त्र में एमए, बीएससी जूलॉजी कक्षाएं जल्द शुरू
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
BOOKS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू कॉलेज में इस सत्र से कुछ नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। एमए राजनीतिक शास्त्र, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए), बीएससी जूलॉजी और बीए एजूकेशन को सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। एमसीए को छोड़कर राजनीतिक शास्त्र, बीएससी जूलॉजी और बीए एजूकेशन कक्षाएं जल्द आरंभ हो जाएंगी।
एमसीए के लिए ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। इसके लिए ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन की टीम पहले कॉलेज का दौरा करेगी। कॉलेज में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एमसीए की कक्षाएं यहां पर शुरू कर दी जाएंगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में 15 स्मार्ट क्लासरूम चल रहे हैं। इनकी संख्या को और बढ़ाया जाएगा। कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में चार नए कोर्स इस सत्र में शुरू हो रहे हैं। कॉलेज की अनुशासन कमेटी ने शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बिना आईकार्ड किसी भी विद्यार्थी को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैंपस के अंदर बिना आईकार्ड पाए जाने पर विद्यार्थी से जुर्माना वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे कैंपस में 80 सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस पास काउंटर, 9 वाटर कूलर, जियो वाईफाई लगाया गया है।
80 लाख से बनेगा कॉलेज में इनडोर स्टेडियम
नैक के तहत कुल्लू कॉलेज को बी प्लस की ग्रेड मिली है। इसके तहत दो वर्ष 2018-19, 2019-20 के लिए कॉलेज को दो करोड़ की ग्रांट भी मिली है। इसमें 80 लाख की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसमें कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस की खेलें करवाई जाएंगी। बजट मिलने के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आईकार्ड न होने पर लगेगा 100 रुपये जुर्माना
कॉलेज में अब बिना आईकार्ड किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कॉलेज में प्रवेश करने से पहले आईकार्ड चेक किया जाएगा। आईकार्ड दिखाने पर प्रवेश दिया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी कॉलेज में बिना आईकार्ड पाया गया तो उससे 100 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।