{"_id":"5a5f32fe4f1c1b7d268b4f1b","slug":"191516188414-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुशैणी स्कूल के आधा दर्जन शिक्षकों के पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुशैणी स्कूल के आधा दर्जन शिक्षकों के पद खाली
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुशैणी (कुल्लू)। बंजार की तीर्थन घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में स्टाफ की कमी का खामियाजा बच्चों को भुगतान पड़ रहा है। अध्यापकों की कमी से 600 बच्चों का भविष्य दांव पर है। मौजूदा समय में स्कूल में प्रवक्ता अंग्रेजी सहित प्रवक्ता इतिहास, प्रवक्ता संस्कृत, टीजीटी मेडिकल तथा कला अध्यापक और शास्त्री के पद खाली चल रहे हैं। शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
बच्चों के अभिभावकों राम सिंह, दया राम, कला देवी, दविंद्रा, डोलमा देवी, शेर सिंह, पुष्पा देवी, चमन लाल तथा उपप्रधान शरची के उपप्रधान राजेंद्र डोड का कहना है कि स्कूल मेें आधा दर्जन के करीब अध्यापकों के पद रिक्त होने से वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अध्ययनरत बच्चों की वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है लेकिन अध्यापकों की कमी से बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूलों में रिक्त चल रहे अध्यापकों पदों को भरने की मांग की है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय कुल्लू में तैनात अधीक्षक अनीता ने कहा कि रिक्त पदों को राज्य मुख्यालय से भरा जाता है। विभाग ने इसकी रिपोर्ट शिमला भेजी है।