फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दशहरा से पहले तैयार होगा ढालपुर का सर्कुलर रोड

दशहरा से पहले तैयार होगा ढालपुर का सर्कुलर रोड

Mon, 21 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
दशहरा से पहले तैयार होगा ढालपुर का सर्कुलर रोड
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के सर्कुलर रोड को मिली हरी झंडी के बाद सड़क निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। एसडीएम सदर की अध्यक्षता में संयुक्त टीम ने सर्कुलर रोड बनाने के लेकर निरीक्षण किया है। लोक निर्माण विभाग भी सड़क का प्रारूप तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब 500 मीटर लंबे सर्कुलर सड़क का निर्माण तीन हिस्सों में होगा। पहला चरण जिला पुस्तकालय से होकर होगा, दूसरा फूड कोर्ट तथा तीसरा चरण प्रदर्शन मैदान के पीछे से होगा। सर्कुलर रोड को तैयार करने का लक्ष्य दशहरा उत्सव शुरू होने से करीब एक एक हफ्ता पहले रखा गया है। जिससे दशहरा के ऐन मौके पर शहर के यातायात पर पर कोई असर न पड़े। सर्कुलर मार्ग के सर्वेे में करीब एक दर्जन से अधिक पेड़ों के आने की संभावना है। प्रशासन व लोनिवि किसी दूसरे विकल्प पर विचार कर रहा है। सड़क से शहर का यातायात सुविधाजनक होगा और लोगों को ्ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। प्रशासन की पहल का शहर के लोगों ने भी स्वागत किया है।
विज्ञापन

शहरवासी लाल सिंह, उगम राम, राजेंद्र सिंह, दलीप कुमार, शेर सिंह, अनिल कुमार, राजन, अभिषेक, सुनील, प्रदीप, तेजा सिंह, राम कुमार तथा मनोज गौतम ने कहा कि सुर्कलर रोड से शहरवासियों को राहत मिलेगी और ढालपुर के माल रोड का सुंदरीकरण होने से आकर्षक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता केके शर्मा ने कहा कि सर्कुलर रोड को सर्वे कर दिया है और तीन चरणों में इसका निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण को लेकर सभी प्रक्रियाओं को विभाग ने तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed