फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   184 additional EVMs reached Lahaul

Kullu News: लाहौल में पहुंचीं 184 अतिरिक्त ईवीएम

Wed, 20 Mar 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
184 additional EVMs reached Lahaul
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना के लिए मतगणना केंद्रों की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं। बताया कि विधानसभा के उपचुनाव के लिए भी बुधवार को 184 अतिरिक्त ईवीएम और वीवीपैट मशीनें केलांग पहुंच गई हैं। इन्हें केंद्रीय विद्यालय में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। बताया कि इन मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग 23 मार्च से शुरू की जाएगी, इसके लिए इंजीनियर भी पहुंच रहे हैं। उपचुनाव के चलते अतिरिक्त सुरक्षा बल, मतदान व मतगणना अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तैनात किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को उदयपुर में उपचुनाव के मतों की मतगणना की संभावनाओं को तलाशने के लिए दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed