फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुंतर के खोखन पंचायत भवन में लगी आग

भुंतर के खोखन पंचायत भवन में लगी आग

Mon, 11 Feb 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
भुंतर के खोखन पंचायत भवन में लगी आग
भुंतर की खोखन पंचायत भवन में आग, दस्तावेज जले
विज्ञापन

बंजार के गडिगंचा में दो मंजिला मकान जला, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर की खोखन पंचायत भवन में रविवार को रात आग लग गई। आग की घटना में करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। इसमें फर्नीचर समेत कागजी दस्तावेज जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर साथ लगती दुकानें और पंचायत भवन की दूसरी मंजिल को आग से बचाया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार रविवार आधी रात को यहां आग लग गई। आग लगते ही यहां अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। टीम ने मशक्कत के बाद आग से भवन की दूसरी मंजिल और साथ दुकानों को बचाया गया। जिला अग्रिशमन अधिकारी दुर्गा सिंह ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत मशियार के गांव गडिगंचा में दो मंजिला मकान आग से जलकर राख हो गया। मशियार पंचायत के पूर्व उपप्रधान प्रकाश ने कहा कि सोमवार देर शाम करीब सांय चार बजे अचानक गडिगंचा गांव के भाग चंद पुत्र धाजू राम गांव गडिगंचा, डाकघर बठाहड़ बंजार के ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। ग्रामीणों को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आग की चपेट में पूरा मकान आ चुका था। ग्रामीणों की मुस्तैदी के चलते गांव के आसपास के घरों को आग से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि पंचायत भवन में आग लगने की सूचना मिली है, इसकी जांच की जाएगी। वहीं बंजार के पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed