{"_id":"5b169bac4f1c1ba46e8b6739","slug":"181528208300-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्वती वैली में अवैध निकले 88 होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्वती वैली में अवैध निकले 88 होटल
Updated Tue, 05 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्वती घाटी में चल रही 88 होटल अवैध
प्रशासन ने घाटी में करवाई 102 होटलों की निशानदेही
20 जून को प्रदेश हाईकोर्ट में पेश की जाएगी रिपार्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती घाटी में 88 और होटल, रेस्तरां और होम स्टे अवैध निकले हैं। प्रशासन के पास तीसरे चरण की पहली जांच रिपोर्ट पहुंच गई है जिसमें 102 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में से 88 अवैध पाए गए हैं। दो अन्य रिपोर्ट भी जल्द एसडीएम कुल्लू को सौंपी जाएगी। पार्वती घाटी में पूरी हुई जांच रिपोर्ट से घाटी के होटल, रेस्तरां और होम स्टे संचालकों में हड़कंप मच गया है।
प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर हुई होटलों की जांच 20 जून को सौंपी जाएगी। इससे पहले प्रशासन ने दो रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें पहली रिपोर्ट 40 और दूसरी रिपोर्ट 48 होटलों की है लेकिन अब तीसरी रिपोर्ट बनाने में प्रशासन, वन विभाग, पर्यटन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा टीसीपी के अधिकारी जुट गए हैं। तीसरे चरण की निशानदेही राजस्व विभाग ने तीन अलग-अलग जगहों में की गई है। इसकी एक रिपोर्ट में की 102 होटलों की निशानदेही में 88 होटल अवैध पाए गए हैं। एसडीएम कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने कहा कि निशानदेही का काम पूरा हो गया है। इसमें निशानदेही की दो रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। दो अन्य रिपोर्ट में भी 50 से 60 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की निशानदेही की गई है। इसमें कितने होटल अवैध हैं इसकी खुलासा रिपोर्ट मिलने पर होगा।